- Advertisement -
Homeअवर्गीकृतसहारा शिक्षा समूह स्कूल के छात्र इस बार फिर मेरिट मे

सहारा शिक्षा समूह स्कूल के छात्र इस बार फिर मेरिट मे

सहारा शिक्षा समूह के विद्यालय के विद्यार्थी, इस बार फिर प्रदेश मेरिट में

 

सहारा पब्लिक हायर सेकंडरी एवं एस.डी. स्कॉलर्स, इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल विद्यार्थी ने प्रदेश मेरिट में अपना स्थान कायम रखा है। छात्रा कु. रानी जैन, कक्षा 10 वीं (एस.डी. स्कॉलर्स एकेडमी) ने म.प्र. प्रावीण्य सूची में नौवां स्थान (**98.2%**), छात्र आशु मीना, 10वीं, म.प्र. प्रावीण्य सूची में दसवां स्थान (**98%**) प्राप्त किया। इसी प्रकार शाजापुर जिले की प्रावीण्य सूची में छात्रा कु. अनुष्का नाथ (**95.4%**), (12वीं, कला संकाय) जिले में प्रथम स्थान, छात्रा कु. हिमांशी परमार (12वीं, कृषि संकाय) ने जिले में प्रथम स्थान (**91.8%**), छात्रा कु. मुस्कान मेवाड़ा (12वीं, कला संकाय) ने जिले में द्वितीय स्थान (**93.8%**) प्राप्त किया।
इस प्रकार कुल 5 विद्यार्थी ने राज्य एवं जिले की मेरिट में स्थान प्राप्त किया। एस.डी. स्कॉलर्स एकेडमी में कक्षा दसवीं में कुल 100 विद्यार्थियों में से 25 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक एवं 90 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की।
इसी प्रकार सहारा पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल कक्षा दसवीं 228 में से 28 विद्यार्थी 90 प्रतिशत से अधिक अंक एवं 192 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण रहे। बारहवीं बोर्ड परीक्षा में विद्यालय सभी संकाय से कुल 549 विद्यार्थियों में से 13 विद्यार्थियों ने 90 से अधिक अंक प्राप्त किए एवं 430 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण रहे। एवं 218 विद्यार्थियों ने लैपटॉप पात्रता सूची में अपना स्थान सुनिश्चित किया। उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षक परिवार ने बच्चों एवं पालकों को हर्ष व्यक्त कर बधाई दी।

- Advertisement -
- Advertisement -
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!