- Advertisement -
Homeअवर्गीकृतफेम गुरुकुल एकेडमी मक्सी 10th और 12th टॉपर

फेम गुरुकुल एकेडमी मक्सी 10th और 12th टॉपर

 

मक्सी की फेम गुरुकुल अकादमी का शानदार परीक्षा परिणाम

10वीं में पूनम यादव और 12वीं में अंश पटेल ने किया टॉप


मक्सी। क्षेत्र की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था फेम गुरुकुल अकादमी ने एक बार फिर बोर्ड परीक्षाओं में अपनी सफलता का परचम लहराया है। हाल ही में घोषित हुए परीक्षा परिणामों में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाकर स्कूल और नगर का नाम रोशन किया है।
कक्षा 12वीं के Topper 
कक्षा 12वीं में अंश पटेल ने 96% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, उर्वशी शर्मा 95.8% के साथ दूसरे और प्रियाणी भावसार 92.6% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। अन्य मेधावी छात्रों में सागर राजावत (92.4%), कुसुम वर्मा (92.2%), स्नेहा परिहार (91.8%), हनी भावसार (91.2%) और कुशल बोडाना (91%) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
कक्षा 10वीं Topper 
कक्षा 10वीं का परिणाम भी अत्यंत गौरवशाली रहा। छात्रा पूनम यादव ने 97% अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इशिका पाटीदार 95.8% के साथ दूसरे और चंचल शर्मा 95.4% के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। विद्यालय के अन्य टॉपर्स में निष्ठा भावसार (94.8%), विनीता लोधी (94.4%), वैशाली राणासरा (94%), राजेश्वरी जाट (93.6%), सत्यम जलोदिया (93.2%), गौरव लोधी (92.4%), वैष्णवी आंजना (92.4%), खुशी मंडलोई (91.4%), वैदेही पाटीदार (91%), अंशुल शिवहरे (90.8%), ईशा चौहान (90.8%) और अर्चिता लोधी (90.4%) शामिल हैं।
प्रबंधन ने दी बधाई
विद्यार्थियों की इस अभूतपूर्व सफलता पर संस्था के डायरेक्टर श्री अखिलेश मंडलोई, प्रिंसिपल श्रीमती सुनीता तोमर एवं वाइस प्रिंसिपल श्री जॉनसन डेविड ने सभी छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई दी है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और समस्त स्कूल स्टाफ के कुशल मार्गदर्शन को दिया है। नगर के गणमान्य नागरिकों ने भी स्कूल की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!