- Advertisement -
Homeअवर्गीकृतफेम गुरुकुल एकेडमी की  छात्राओ के प्रदेश मेरिट लिस्ट  में आने पर...

फेम गुरुकुल एकेडमी की  छात्राओ के प्रदेश मेरिट लिस्ट  में आने पर कलेक्टर बाफना  ने किया सम्मान 

फेम गुरुकुल एकेडमी की  छात्राओ के प्रदेश मेरिट लिस्ट  में आने पर कलेक्टर बाफना  ने किया सम्मान 

दीपक अग्रवाल 9977070200

माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हायरसेकेण्डरी परीक्षा में प्रदेश स्तरीय मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वाली फेम गुरुकुल एकेडमी मक्सी की छात्राओ का कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने सम्मान कर बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

कलेक्टर ने कहा कि लक्ष्य पाने के लिए मेहनत आवश्यक है। विद्यार्थी मेहनत करें और लक्ष्य की ओर आगे बढ़े। इस मौके पर विद्यार्थियों ने अपना परिचय दिया।  फेम गुरूकुल एकेडमी उमावि मक्सी की जीव विज्ञान समूह में प्रदेश मेरिट में  पांचवा स्थान पाने वाली कु. अनशिका पटेल ने डॉक्टर बनने तथा इसी विद्यालय की वाणिज्य समूह में प्रदेश में आठवा स्थान पाने वाली कु. महक ने सीए बनने की अपनी रूची बताई। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर शिवम यादव ने विद्यार्थियों को अपना परिचय देते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री विवेक दुबे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा गंगारे, डीपीसी श्री राजेन्द्र शिप्रे, फेम गुरुकुल एकेडमी के डायरेक्टर अखिलेश मंडलोई सहित  विद्यालय के प्राचार्य एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित था।

 

- Advertisement -
दीपक अग्रवाल
दीपक अग्रवालhttps://malwanchalpost.com
प्रधान संपादक मालवांचल पोस्ट
- Advertisement -
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
× हमसे संपर्क करें