- Advertisement -
Homeअवर्गीकृतफेम गुरुकुल एकेडमी की छात्राओ ने मारी बाजी प्रदेश की प्राविण्य सूची...

फेम गुरुकुल एकेडमी की छात्राओ ने मारी बाजी प्रदेश की प्राविण्य सूची में पाया स्थान

फेम गुरुकुल एकेडमी की छात्राओ ने मारी बाजी

प्रदेश की प्राविण्य सूची में पाया स्थान

दीपक अग्रवाल 9977070200

माध्यमिक शिक्षा मंडल एमपी द्वारा बुधवार को घोषित हुए एम पी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजों में मक्सी के फेम गुरुकुल एकेडमी ने एक बार फिर बाजी मारने में सफलता हासिल की हैं।

संस्था से लगातार दूसरे साल दो छात्रों ने प्रदेश स्तर  पर टॉपर दिए हैं। कक्षा 12वीं की अंशिका पटेल ने बायोलॉजी विषय में 500 में से 483 अंक यानि 96.6 प्रतिशत बना कर प्रदेश की मेरिट लिस्ट में पांचवां मुकाम हासिल किया साथ ही  फेम गुरुकुल से ही वाणिज्य विषय में महक शर्मा ने 500 में से 476 अंक यानि 95.2 प्रतिशत बनाकर प्रदेश की मेरिट लिस्ट में आठवां स्थान पाया। आपको बता दे वर्ष 2023 के बोर्ड नतीजों में फेम गुरुकुल स्कूल से कक्षा 12 वी में ऋतिक पटेल ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया था।

फेम गुरुकुल एकेडमी संस्था के  संचालक अखिलेश मंडलोई ने छात्रो की इस उपलब्धि पर बधाई प्रेषित करते हुए चर्चा में बताया की स्कूल स्टाफ, प्रिंसिपल, शिक्षको की मेहनत लगन से किए गए शिक्षण कार्य का ही परिणाम है की इस बार पुनः फेम गुरुकुल एकेडमी ने प्रदेश स्तर पर टॉपर दिए है।

- Advertisement -
दीपक अग्रवाल
दीपक अग्रवालhttps://malwanchalpost.com
प्रधान संपादक मालवांचल पोस्ट
- Advertisement -
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
× हमसे संपर्क करें