- Advertisement -
Homeअवर्गीकृतहजारों बड़ोदिया क्षेत्र कांग्रेसी कार्यकर्ता करेंगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्वागत...

हजारों बड़ोदिया क्षेत्र कांग्रेसी कार्यकर्ता करेंगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्वागत – चौधरी

हजारों बड़ोदिया क्षेत्र कांग्रेसी कार्यकर्ता करेंगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्वागत – चौधरी


दीपक अग्रवाल 9977070200
शाजापुर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और वे इस यात्रा के सफल आयोजन को लेकर कई दिनों से तैयारियों में जुटे हुए हैं। मोहन बड़ोदिया क्षेत्र के कांग्रेस नेता कमल चौधरी ने बताया कि क्षेत्र से नरेश कप्तान और वे  150 वाहनों के काफिले के साथ कार्यकर्ताओ के साथ शाजापुर पहुंचेंगे और न्याय यात्रा में शामिल होंगे।

चौधरी ने यात्रा की तैयारियों को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार  जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है, लेकिन अब जनता भाजपा की करनी को समझ चुकी है और आने वाले लोकसभा चुनाव में इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा। देश, प्रदेश में लगातार महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। किसान हैरान-परेशान हैं, परंतु इससे सरकार को कोई सरोकार नही है। राहुल गांधी देश की जनता को अन्याय से मुक्ति दिलाने के लिए न्याय यात्रा निकाल रहे हैं और इसका असर लोकसभा चुनाव में दिखाई देगा।

- Advertisement -
दीपक अग्रवाल
दीपक अग्रवालhttps://malwanchalpost.com
प्रधान संपादक मालवांचल पोस्ट
- Advertisement -
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
× हमसे संपर्क करें