- Advertisement -
Homeअवर्गीकृतकांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शाजापुर में आज

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शाजापुर में आज

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शाजापुर में आज

शाजापुर। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर जानकारी देते हुए कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि राहुल गांधी आज मंगलवार को शाजापुर पहुंचकर नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी सारंगपुर से होते हुए शाजापुर पहुंचेंगे जहां वे रोड शो के बाद टंकी चौराहा पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी की सभा को लेकर कांग्रेस द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं और यात्रा को सफल बनाने के लिए उसमें जिलेभर से कार्यकर्ता शामिल होंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश्वरप्रताप ने बताया कि राहुल गांधी न्याय यात्रा  लेकर सारंगपुर से शाजापुर पहुंचेंगे, यहां सभा संबोधन के बाद मक्सी के लिए रवाना होंगे। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। न्याय यात्रा मक्सी पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित होगी, सभा में हजारों कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।

- Advertisement -
दीपक अग्रवाल
दीपक अग्रवालhttps://malwanchalpost.com
प्रधान संपादक मालवांचल पोस्ट
- Advertisement -
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
× हमसे संपर्क करें