- Advertisement -
Homeअवर्गीकृतपूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष बंटी बना भाजपा में शामिल

पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष बंटी बना भाजपा में शामिल

पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष बंटी बना ने थामा भाजपा का साथ

जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बंटी बना सहित सैकड़ों पदाधिकारी भाजपा में हुए शामिल

शाजापुर। मंगलवार की शाम को कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लगा। पूर्व विधायक स्व.मनोहर सिंह के बेटे एवं जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्रसिंह बंटी बना ने भोपाल प्रदेश कार्यालय पर पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय भोपाल में मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं वरिष्ठ नेता व न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश प्रभारी डॉ. नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश शासन के मंत्री श्री इंदरसिंह परमार के समक्ष कांग्रेस के शाजापुर पूर्व जिला अध्यक्ष श्री योगेन्द्र सिंह जादौन बंटी बना, आगर नगरपालिका अध्यक्ष श्री निलेश पटेल, पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री चंदरसिंह मेवाड़ा, सहित 2500 कांग्रेस पदाधिकारियों, पार्षदों, सरपंचों, एवं पूर्व सरपंचों ने पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेताओं ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

- Advertisement -
दीपक अग्रवाल
दीपक अग्रवालhttps://malwanchalpost.com
प्रधान संपादक मालवांचल पोस्ट
- Advertisement -
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
× हमसे संपर्क करें