- Advertisement -
Homeअवर्गीकृतधूमधाम से मनाया जाएगा श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव

धूमधाम से मनाया जाएगा श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव

धूमधाम से मनाया जाएगा श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव

भव्य श्रीराम बारात 17 दिसम्बर को किला परिसर से
कार्यकारिणी का हुआ गठन

दीपक अग्रवाल 9977070200

शाजापुर। गत वर्ष से शहर में शुरु हुए श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव का आयोजन इस वर्ष भी धूमधाम से किया जाएगा। महोत्सव को लेकर तैयारिया शुरु हो चुकी है। इस संबंध में बैठक आयोजित कर आयोजन को अंतिम रुप दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के ओरछा में श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव भव्य स्वरुप में मनाया जाता है उसी तर्ज पर गत वर्ष से शाजापुर में भी श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव परम्परा की शुरुआत हुई है। गत वर्ष शहर में आयोजित हुए महोत्सव में बडी संख्या में लोग सम्मिलित हुए थे और आयोजन को सराहना मिली थी।

किला परिसर से निकलेगी श्रीराम बारात
श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव के संयोजक मनीष सोनी ने इस संबंध मे बताया कि गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी किला परिसर से प्रभु श्रीराम की भव्य बारात विवाह पंचमी पर 17 दिसम्बर रविवार को सांयकाल 4 बजे प्रभु श्रीराम की महाआरती के बाद आरंभ होगी। जो किलारोड,छोटा चैक,आजाद चैक,नई सडक, नागनागिन मार्ग,सोमवारिया,कंस चैराहा,श्री बालवीर हनुमान मंदिर मार्ग से होती हुई चित्रगुप्त मार्ग स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर पहुंचेगी। जहां श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव सम्पन्न होगा। शासन के प्रतिनिधी, जिला प्रशासन के अधिकारी ,जनप्रतिनिधी,सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के कार्यकर्ता,गणमान्य नागरिक बडी संख्या में आयोजन में सम्मिलिंत रहेगें।

विधि विधान से सम्पन्न होगा श्रीराम जानकी विवाह
आयोजन समिती के संरक्षक लक्ष्मण प्रसाद दुबे,किला परिसर स्थित श्रीराम मंदिर के पूजारी रवि शर्मा और चित्रगुप्त मार्ग स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर के पूजारी पं.नीरज दुबे ने बताया कि विवाह महोत्सव की शुरुआत 16 दिसम्बर शनिवार को श्रीगणेश पूजन से होगी। हल्दी मेहंदी अन्य सभी मांगलिक रितियों का भी आयोजन होगा। सभी रस्मों के बाद 17 दिसम्बर को भव्य श्रीराम बारात निकाली जाएगी।

समिती का हुआ गठन
जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी रोहित विश्वकर्मा ने बताया कि श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव के लिए चित्रगुप्त मार्ग स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर में बैठक आयोजित कर आयोजन समिती का विस्तार किया गया। समिती में सचिव-दुष्यंत सोनी ,कोषाध्यक्ष-ललित कुम्भकार,सहकोषाध्यक्ष-दिनेश शर्मा ,सहसंयोजक-ललित पालीवाल,संजय राठौर,गौरव शर्मा,संजय उदासी,अजय चंदेल,उपाध्यक्ष-मनोज गवली,किरण दवे, गौरव सोनी, जलज ठाकुर,,अजय शर्मा,सहसचिव-संदीप गोस्वामी,नीरज द्विवेदी,,सारांश शर्मा,रितिक देवतवाल,शोभायात्रा प्रमुख-शरद मिश्रा,शोभायात्रा सहप्रमुख-बालकृष्ण पांचाल,प्रचार प्रसार प्रमुख-चेतन शर्मा,अंकित पवैया,शरद शर्मा,शुभम यादव,मंयक प्रजापति,व्यवस्था प्रमुख-अजय राठौर,दीपक प्रजापति,अनमोल वैष्णव,रजत चैहान,यश पांचाल किशन गोस्वामी,अर्जुन पांचाल मनोनित किए गए। आयोजन हेतु महिला मंडल का गठन भी किया गया। महिला मंडल में श्रीमती अलका दुबे,श्रीमती सीमा शर्मा,श्रीमती अंजू कुम्भकार,प्रीति जादम,अंकिता गुप्ता,अलका शर्मा,चिन्तामणी शर्मा,किरण सोनी,रेखा राठौर,आशा सोनी,चंद्रकला चैहान, ,ललिता बाई,प्रेमलता सुश्री आयूषी शर्मा,वेदिका सोनी सहित अन्य सभी को सम्मिलित किया गया।

- Advertisement -
दीपक अग्रवाल
दीपक अग्रवालhttps://malwanchalpost.com
प्रधान संपादक मालवांचल पोस्ट
- Advertisement -
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
× हमसे संपर्क करें