- Advertisement -
Homeअवर्गीकृतकलेक्टर कन्याल की मतदाताओं से अपील, मतदान हमारी सबसे बड़ी ताकत, बिना...

कलेक्टर कन्याल की मतदाताओं से अपील, मतदान हमारी सबसे बड़ी ताकत, बिना डर करें मताधिकार का प्रयोग

कलेक्टर ने लोगों से की अपील, मतदान हमारी सबसे बड़ी ताकत, बिना डर करें मताधिकार का प्रयोग

दीपक अग्रवाल 9977070200

शाजापुर। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए शाजापुर जिला कलेक्टर किशोर कन्याल ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में विधानसभा चुनाव को लेकर 17 नवंबर को मतदान किया जाएगा। शाजापुर कलेक्टर कन्याल ने लोगों से अपील की है कि 17 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।                                    कलेक्टर कन्याल ने कहा कि शाजापुर जिला सर्वाधिक मतदान को लेकर हमेशा अग्रणी रहा है, इस बार भी 85% मतदान का लक्ष्य रखा गया है और इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए मतदाता पूरे उत्साह के साथ मतदान केंद्रों पर प्रातः 07 से शाम 06 बजे तक पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

कलेक्टर कन्याल ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि मताधिकार हमारी सबसे बड़ी ताकत है, हमें मजबूत राष्ट्र व मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए, सभी मतदाता अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए बिना किसी डर और लालच के मतदान केंद्रों पर जाकर अपना मतदान करें।

- Advertisement -
दीपक अग्रवाल
दीपक अग्रवालhttps://malwanchalpost.com
प्रधान संपादक मालवांचल पोस्ट
- Advertisement -
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
× हमसे संपर्क करें