- Advertisement -
Homeदेशचंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर कलेक्टर कन्याल व एसपी राजपूत ने...

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर कलेक्टर कन्याल व एसपी राजपूत ने दी बधाई

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर कलेक्टर कन्याल व एसपी राजपूत ने दी बधाई

दीपक अग्रवाल 9977070200

शाजापुर। आज 23 अगस्त को भारत के चंद्रयान 3 के चांद पर पहुंचने के ऐतिहासिक पलो का लाइव प्रसारण देखने के लिए शाजापुर कलेक्टर कार्यालय के सभागार में शाजापुर कलेक्टर किशोर कन्याल, एसपी यशपाल सिंह राजपूत, एडीएम बी एस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर, डिप्टी कलेक्टर महेंद्र प्रताप सिंह किरार के साथ प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रोजेक्टर व led के माध्यम से लाइव प्रसारण देखा। जैसे ही भारत का चंद्रयान 3 चांद पर सफलता पूर्वक उतरा तो पूरा सभागृह वंदे मातरम, भारत माता की जय के जयघोष से गूंज उठा । इसके बाद कलेक्टर सभागार में सभी  ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर कर बधाई दी।

भारत की इस महान उपलब्धि पर कलेक्टर किशोर कन्याल ने  देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व वैज्ञानिकों  को बधाई देते हुए इस अद्भुत क्षणों के लिए देश वासियों, जिले वासियों को भी बधाई दी।

- Advertisement -
दीपक अग्रवाल
दीपक अग्रवालhttps://malwanchalpost.com
प्रधान संपादक मालवांचल पोस्ट
- Advertisement -
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
× हमसे संपर्क करें