- Advertisement -
Homeअवर्गीकृतशाजापुरवासियों को जल्द मिलेगी इंजीनियरिंग कॉलेज की सौगात

शाजापुरवासियों को जल्द मिलेगी इंजीनियरिंग कॉलेज की सौगात

पॉलिटेक्निक का इंजीनियरिंग कॉलेज में उन्नयन करने के लिए पांच बिंदुओं पर मांगी जानकारी

शाजापुरवासियों को जल्द मिलेगी इंजीनियरिंग कॉलेज की सौगात

दीपक अग्रवाल 9977070200

शाजापुर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उपेक्षित नजर आ रहे जिले में अब जल्द ही इंजीनियरिंग कॉलेज की सौगात मिल सकती है। इसके लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज को उन्नयन कर इंजीनियरिंग कॉलेज बनाया जाएगा इसके लिए पूर्व में भेजे प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। अब आगामी कार्रवाई पूर्ण करने के बाद पॉलिटेक्निक कॉलेज इंजीनियरिंग

कॉलेज में उन्नयन किया जाएगा

शाजापुर में मेडिकल,इंजीनियरिंग कॉलेज की लंबे समय से मांग होती रही है, लेकिन पूर्व में इस पर ध्यान नहीं दिया गया। 10 वर्ष पूर्व शाजापुर में पॉलिटेक्निक कॉलेज का नया भवन तैयार करके इसकी शुरुआत की गई. लेकिन इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए युवाओं को दूसरे शहर जाना मजबूरी बनी हुई थी।

इसी परेशानी को लेकर कई बार नगर के गणमान्यजनों, विद्यार्थियों आदि ने मांग रखी। लोगों ने इस मांग को समय-समय पर प्रमुखता से उठाया गया और लोगों की आवाज को जनप्रतिनिधियों सहित शासन-प्रशासन को पहुंचाया गया।

सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, पूर्व विधायक अरुण भीमावद के सहयोग और मार्गदर्शन में स्थानीय शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के सांसद प्रतिनिधि उमेश टेलर के प्रस्ताव पर जनभागीदारी ने पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव को शासन ने स्वीकार करते हुए शाजापुर पॉलिटेक्निक कॉलेज को इंजीनियरिंग कॉलेज में उन्नयन हेतु प्रस्ताव मांगा है। इस प्रस्ताव को शासन को भेज दिया है। इस प्रस्ताव पर स्वीकृति मिलते ही शाजापुर का पॉलिटेक्निक कॉलेज इंजीनियरिंग कॉलेज में बदल जाएगा

प्रदेश के 13 कॉलेज में हुआ शाजापुर पॉलिटेक्निक कॉलेज का चयन

कार्यालय आयुक्त तकनीकी शिक्षा. मप्र भोपाल की ओर से जारी पत्र में प्रदेश के 13 पॉलिटेक्निक कॉलेज को इंजीनियरिंग कॉलेज में उन्नयन के लिए अनुमोदित प्रस्ताव की छायाप्रति संस्था में उपलब्ध कुल निर्मित क्षेत्रफल का विस्तृत विवरण, संस्था में उपलब्ध रिक्त भूमि की जानकारी (एकड़ में). समीपस्थ इंडस्ट्रीज की मांग तथा फैकल्टी व स्टाफ से परामर्श उपरांत इंजीनियरिंग कॉलेज में चलाई जाने वाली ब्रांचेस की जानकारी और संस्था के पास उपलब्ध फंड की जानकारी मांगी गई थी। इसे भेज दिया गया है। अब आवश्यक कार्यवाही पूर्ण होने के बाद शाजापुर का पॉलिटेक्निक कॉलेज इंजीनियरिंग कॉलेज में बदल जाएगा।

जानकारी भेज दी है

पॉलिटेक्निक कॉलेज का उन्नयन इंजीनियरिंग कॉलेज में करने हेतु 5 बिंदुओं की जानकारी मांगी गई थी। आगामी कार्रवाई शासन स्तर से होगी। जानकारी विपुल परमार्थी, प्रभारी प्राचार्य, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज-शाजापुर ने दी।

 

- Advertisement -
दीपक अग्रवाल
दीपक अग्रवालhttps://malwanchalpost.com
प्रधान संपादक मालवांचल पोस्ट
- Advertisement -
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
× हमसे संपर्क करें