- Advertisement -
HomeRajnitiतिरंगा दुनिया के मंच पर भारत की उपस्थिति दर्ज करने का भाव...

तिरंगा दुनिया के मंच पर भारत की उपस्थिति दर्ज करने का भाव पैदा करने जा रहा है- राज्यमंत्री श्री परमार

तिरंगा दुनिया के मंच पर भारत की उपस्थिति दर्ज करने का भाव पैदा करने जा रहा है- राज्यमंत्री श्री परमार

 

जिला प्रशासन द्वारा शाजापुर शहर में ऐतिहासिक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई

तिरंगा यात्रा में लगभग 50 हजार से अधिक नागरिकों ने हिस्सा लिया

 

तिरंगा यात्रा में राज्यमंत्री श्री परमार भी शामिल हुए

शाजापुर, 14 अगस्त 2023/ हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज आज कलेक्टर श्री किशोर कन्याल की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा शाजापुर शहर में ऐतिहासिक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ दुपाड़ा रोड स्टेडियम ग्राउंड से प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री इंदरसिंह परमार ने किया।

तिरंगा यात्रा स्टेडियम ग्राउंड से प्रारंभ होकर ट्राफिक पाईंट, नई सड़क, आजाद चौक, छोटा चौक, सोमवारिया बाजार, लालपुरा, टेंशन चौराहा, ट्रामा सेंटर, होमगार्ड कार्यालय होते हुए गांधी हाल के सामने उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण में तिरंगा यात्रा का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। तिरंगा यात्रा में लगभग 50 हजार से अधिक नागरिकों ने हिस्सा लिया। शाजापुर शहर में तिरंगा यात्रा लगभग साढ़े तीन किलोमीटर से अधिक लम्बी थी। इस दौरान विभिन्न संगठनों द्वारा जगह-जगह तिरंगा यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया। ऐतिहासिक विशाल तिरंगा यात्रा में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि, शासकीय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, स्कूल एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, स्व सहायता समूह के सदस्य सहित गणमान्य नागरिकगण बैंड बाजे डीजे इत्यादि के साथ पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ शामिल हुए। इस दौरान विद्यार्थीगण, महिलाएं एवं पुरूष स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, महापुरूषों, वीरांगनाओं आदि का रूप धारण कर यात्रा में सम्मिलित हुए।

तिरंगा दुनिया के मंच पर भारत की उपस्थिति दर्ज करने का भाव पैदा करने जा रहा है- राज्यमंत्री श्री परमार

तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर राज्यमंत्री श्री परमार ने संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा शाजापुर शहर में उत्साह पूर्वक आयोजित ऐतिहासिक भव्य तिरंगा यात्रा को नागरिकगण हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश हर घर तिरंगा अभियान को लेकर उत्साहित है। आज सभी वर्गों के लोगों ने ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देश को एक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि देश के हर क्षेत्र में इसका एक सकारात्मक संदेश जायेगा। राज्यमंत्री श्री परमार ने कहा कि यह “तिरंगे की ताकत ही, हमारे देश की ताकत है”। उन्होंने कहा कि 1857 का हमारा पहला स्वतंत्रता संग्राम था। उस स्वतंत्रता संग्राम से लेकर 1947 तक युद्ध में जो लोग शहीद हुए थे, जिन्होंने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है, उन सभी के योगदान से हमारा देश स्वतंत्र हुआ है। उन्होंने कहा कि यह आजादी हमें ऐसे ही नहीं मिली है, बल्कि कई लोगों ने अपना बलिदान दिया है, अपने जीवन को दाव पर लगाकर जन आंदोलन खड़ा करने का काम किया है और बापू के नेतृत्व में हमने देश में स्वतंत्रता प्राप्त की है, इसलिये इस स्वतंत्रता को अक्षुण बनाने का काम हम सबका है।

 

उन्होंने कहा कि पूरे देश में इस तिरंगे की चर्चा हो रही है। इस तिरंगे से सामुहिक भाव पैदा हो रहा है। यह तिरंगा दुनिया के मंच पर भारत की उपस्थिति दर्ज करने का भी भाव पैदा करने जा रहा है। उन्होंने भारत की ताकत का एहसास कराने के लिए कहा कि भारत बटने वाला नहीं है, भारत झुकने वाला नहीं है। इस तिरंगे की आन-बान और शान विश्व पताका के रूप में दुनिया के मंच पर गर्व के साथ तिरंगा फहराने का काम देश के लोग करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने आजादी के 75 वर्ष पूरे कर लिये हैं। लेकिन देश जब स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे करेगा, तब का भारत का नक्शा बनाने का काम इस पीढ़ी का है।

राज्यमंत्री श्री परमार ने कहा कि 1857 के आंदोलन में सभी वर्गों के लोगों ने भाग लिया था, उसको सही तथ्यों के साथ समाज और देश की जनता के सामने लेकर जा रहे हैं, ताकि लोगों को अहसास हो सके कि ये देश की नीव किसी जाति, धर्म, संप्रदाय के आधार पर नहीं बल्कि हजारों साल पुरानी है। उन्होंने कहा कि इस देश में रहने वाले हर नागरिक भारतीय है। इस देश के हर नागरिक चाहे वह किसी भी पंत, जाति, धर्म और संप्रदाय का है उनके पूर्वज सब भारतीय है, जिन्होंने इस देश की मिट्टी की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया था। इसलिये इस देश की मान्यता है कि सभी लोग यहां के मूल निवासी हैं।

राज्यमंत्री श्री परमार ने तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए सभी नागरिकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस जिले के नागरिकों ने तिरंगा यात्रा से पूरे मध्यप्रदेश में एक बड़ा संदेश देकर इस प्रकार के अभियान को गति देने की शुरूआत की है। उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन सहित सभी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का अनुरोध भी किया।

कलेक्टर श्री कन्याल ने शाजापुर शहर निकाली गई ऐतिहासिक विशाल तिरंगा यात्रा के लिए तिरंगा यात्रा में शामिल नागरिकों, विद्यार्थियों, समाज सेवियों, धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों आदि को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने सभी नागरिकों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा ध्वज लगाने का अनुरोध भी किया।

इस तिरंगा यात्रा में प्रदेश मंत्री श्री क्षितिज भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया, नगरपालिका अध्यक्ष श्री प्रेम जैन, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री संतोष जोशी, श्री अशोक नायक, पूर्व विधायक श्री अरूण भीमावद, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री प्रदीप चन्द्रवंशी, श्री अम्बाराम कराड़ा, श्री संतोष बराड़ा, श्री विजय जोशी,  तिरंगा यात्रा के समन्वयक अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, तिरंगा यात्रा के नोडल अधिकारी वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेन्द्रनाथ पाण्डेय, होमगार्ड डिस्ट्रीक कमाण्डेन्ट श्री विक्रम मालवीय, एसडीओपी श्रीमती दीपा डोडवे, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगरपालिका सीएमओ श्री महेन्द्र प्रताप सिंह किरार, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले, लोक निर्माण विभाग कार्यपालन यंत्री श्री रविन्द्र वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. निदारिया सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि, शासकीय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, स्कूल एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, स्व सहायता समूह के सदस्य, मीडिया प्रतिनिधिगण, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिकगण सम्मिलित हुए।

 

 

- Advertisement -
दीपक अग्रवाल
दीपक अग्रवालhttps://malwanchalpost.com
प्रधान संपादक मालवांचल पोस्ट
- Advertisement -
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
× हमसे संपर्क करें