- Advertisement -
Homeशिक्षारेड रोज स्कूल, शुजालपुर की छात्रा अश्लेषा परमार का मुख्यमंत्री चौहान ने...

रेड रोज स्कूल, शुजालपुर की छात्रा अश्लेषा परमार का मुख्यमंत्री चौहान ने किया सम्मान

रेड रोज स्कूल, शुजालपुर की छात्रा अश्लेषा परमार का मुख्यमंत्री चौहान ने किया सम्मान

दीपक अग्रवाल 9977070200

शुजालपुर। रेड रोज स्कूल शुजालपुर की होनहार छात्रा अश्लेषा परमार पिता बसंत परमार का मध्य प्रदेश प्राविण्य सूची में पांचवा स्थान आने पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भोपाल में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। ज्ञात रहे की रेड रोज विद्यालय विगत कई वर्षों से लगातार इस प्रकार की उपलब्धियां प्राप्त कर प्रदेश और जिले को गौरवान्वित कर रहा है।

रेड स्कूल के संचालक आशीष वैश्य ने बताया की पिछले वर्षो में नेहा अहिरवार प्रदेश मेरिट में छठा स्थान, हेमंत परमार प्रदेश मेरिट में दसवां स्थान, गत वर्ष दिव्यता पटेल प्रदेश मेरिट में पहला स्थान प्राप्त कर प्रदेश और जिले में विद्यालय की सफलता का परचम लहरा चुके हैं, साथ ही जिले की प्रवीण्य सूची में दामिनी पटेल ने प्रथम , अत्रिका विजयवर्गीय पहला एवं अनुष्का परमार दूसरा स्थान प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन कर चुके हैं। इस वर्ष भी संस्था के 51 बच्चों ने लैपटॉप की पात्रता प्राप्त कर संस्था रेड रोज स्कूल का नाम रोशन किया है।

कक्षा दसवीं का परिणाम भी रहा श्रेष्ठ

 रेड रोज स्कूल शुजालपुर की कक्षा दसवीं में जानवी सूर्यवंशी ने 96% ,प्राप्त सुनीता यादव ने 94%, पलक यादव, कनक, मोहित,योगिता दुबे युविका,चंचल, गौरव गुप्ता,मयंक, मिष्ठी, वैष्णवी 90% से ऊपर अंक प्राप्त किए। 78 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता को दोहराया है।

पढ़ाई के साथ खेलो में भी अव्वल रहा रेड रोज स्कूल 

 रेड रोज स्कूल शुजालपुर के छात्र पढ़ाई के साथ- साथ खेलो मैं भी अग्रणीय है। संस्था की छात्रा वैष्णवी शर्मा खेलो इंडिया में शाजापुर का प्रतिनिधत्व कर चुकी है,शुजालपुर की एक मात्र संस्था जिससे 36 बच्चे एक ही सत्र में राज्य स्तर पर खेलने के लिए गए। ओपन खेलो में भी संस्था के कई छात्र राष्ट्रीय स्तर पर संस्था का प्रतिनिधत्व कर चुके है।

 रेड रोज स्कूल के संचालक आशीष वैश्य ने छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए चर्चा में बताया की स्कूल प्रिंसिपल शिमला गुप्ता, स्कूल स्टाफ, शिक्षकों की मेहनत,लगन से किए गए शिक्षण कार्य की बदौलत ही रेड रोज स्कूल शुजालपुर का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित हुआ। स्कूल संचालक आशीष वैश्य ने उत्तीर्ण हुए छात्र – छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

- Advertisement -
दीपक अग्रवाल
दीपक अग्रवालhttps://malwanchalpost.com
प्रधान संपादक मालवांचल पोस्ट
- Advertisement -
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
× हमसे संपर्क करें