- Advertisement -
Homeराजनीतिभाजपा सरकार की नीतियों के कारण देश की जनता का विश्वास बढ़ा-...

भाजपा सरकार की नीतियों के कारण देश की जनता का विश्वास बढ़ा- रजनीश अग्रवाल

भाजपा सरकार की नीतियों के कारण देश की जनता का विश्वास बढ़ा- रजनीश अग्रवाल

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुई पत्रकारवार्ता

दीपक अग्रवाल 9977070200
शाजापुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वर्णिम कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं, इस अवसर पर संगठन द्वारा 30 मई से 30 जून तक विशेष महा जनसंपर्क अभियान चलाया जायेंगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम जिला, विधानसभा, मंडल, शक्ति व बूथ केन्द्रों पर आयोजित किये जायेंगे। सरकार की नीतियों के कारण देश की जनता का विश्वास भाजपा पर बड़ा है और इसी विश्वास को मजबूत बनाने के लिए महाजनसंपर्क अभियान के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ता आमजनो तक पहुंचेंगे।
यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम प्रदेश टोली के सदस्य रजनीश अग्रवाल ने जिला कार्यालय पर आयोजित पत्रकारवार्ता में संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा की देश में जब से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनी है तब से विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन हुआ है। देश के विकास ने गति पकड़ी है और एक सशक्त भारत खड़ा हुआ है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली इस सरकार के सफल 9 वर्ष पूरे हो रहे है और इस तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र के आव्हान पर प्रदेश भर में महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसमे केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को लेकर मीडिया से संवाद कार्यक्रम करना है। प्रबुद्धजनों के साथ सम्मेलन आयोजित होना है। विशाल जनसभा लोकसभा स्तर पर की जाना है। व्यापारियों के साथ सम्मेलन आयोजित होना है। सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर मीट होना है। सरकार ने जो विकास कार्य किए है वहा विकास तीर्थ कार्यक्रम करना है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिन लोगो को लाभ मिला है ऐसे लाभार्थियों का सम्मेलन करना है। साथ ही बूथ स्तरीय कार्यक्रम में घर घर संपर्क कर सरकार की योजनाओं एवं जनहितेषी कार्यों को बारे में चर्चा करेंगे। इस तरह के कार्यक्रमों की श्रंखला एक माह तक चलेगी। इन कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संचालन हो इसके लिए प्रदेश स्तरीय, जिला स्तरीय और मंडल स्तरीय टोलिया भी बनाई गई है जो एक माह के महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम को सफलतापूर्वक कराएगी। पत्रकारवार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, ने भी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। क्षेत्रीय सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा की आज नरेंद्र मोदी सरकार में विकास के कार्यों ने रफ्तार पकड़ी है और ये विकास कार्य हम सभी के सामने है। पत्रकारवार्ता में महाजनसंपर्क अभियान प्रदेश टोली के सदस्य सुरेश आर्य, जिलाध्यक्ष अशोक नायक, लोकसभा संयोजक अरुण भीमावद, जिला संयोजक विजय सिंह बैंस, जिला सह संयोजक विजय जोशी एवं जिला कार्यालय मंत्री विपुल कसेरा उपस्थित थे।

- Advertisement -
दीपक अग्रवाल
दीपक अग्रवालhttps://malwanchalpost.com
प्रधान संपादक मालवांचल पोस्ट
- Advertisement -
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
× हमसे संपर्क करें