- Advertisement -
Homeशिक्षाफेम गुरुकुल एकेडमी मक्सी के छात्र ने प्रदेश की मेरिट सूची में...

फेम गुरुकुल एकेडमी मक्सी के छात्र ने प्रदेश की मेरिट सूची में पाया दूसरा स्थान

फेम गुरुकुल एकेडमी मक्सी के छात्र ने प्रदेश की मेरिट सूची में पाया दूसरा स्थान

दीपक अग्रवाल 9977070200

मक्सी।माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कक्षा 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित हुए जिसमें शाजापुर जिले के मक्सी स्थित फेम गुरुकुल एकेडमी के छात्र रितिक पटेल ने मध्यप्रदेश मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान प्राप्त किया। रितिक पटेल ने जीव विज्ञान संकाय में कुल 500 में से 490 अंक प्राप्त किए। जिसमें अंग्रेजी विषय में 99, हिंदी में 99, फिजिक्स 94, केमिस्ट्री 97, बायोलॉजी में 100 में से 100 पूर्ण अंक प्राप्त किए। रितिक पटेल देवास जिले के ग्राम धतुरिया के रहने वाले हैं उनकी इस उपलब्धि से जिले का नाम गौरवान्वित हुआ।

 मालवांचल पोस्ट से चर्चा में रितिक ने बताया कि वह आगे नीट की तैयारी कर डॉक्टर बनना चाहता है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कक्षा दसवीं के परिणाम घोषित हुए। जिसमे फेम गुरुकुल एकेडमी पोलाय कला के छात्र आयुष जावरिया ने विद्यालय की मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

फेम गुरुकुल स्कूल के संचालक अखिलेश मंडलोई ने छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए चर्चा में बताया की स्कूल स्टाफ, प्रिंसिपल, शिक्षकों की मेहनत, लगन से किए गए शिक्षण कार्य की बदौलत ही फेम गुरुकुल एकेडमी का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित हुआ। स्कूल संचालक अखिलेश मंडलोई ने उत्तीर्ण हुए छात्र छात्राओं को मुंह मीठा कर बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

- Advertisement -
दीपक अग्रवाल
दीपक अग्रवालhttps://malwanchalpost.com
प्रधान संपादक मालवांचल पोस्ट
- Advertisement -
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
× हमसे संपर्क करें