- Advertisement -
Homeशिक्षाकक्षा 10वीं और 12वीं में लगातार चौथी बार कौटिल्य के विद्यार्थी रहे...

कक्षा 10वीं और 12वीं में लगातार चौथी बार कौटिल्य के विद्यार्थी रहे टॉप पर

कक्षा 10वीं और 12वीं में लगातार चौथी बार कौटिल्य के विद्यार्थी रहे टॉप पर

87 में से 62 ने पाया प्रथम स्थान, सुनील धाकड़ 96 प्रतिशत अंकों के साथ शहर में रहे प्रथम

शाजापुर। सफलता किसी विशेष के लिए नहीं होती बल्कि जो खुद को उसके काबिल बनाते हैं सफलता उसकी कायल होती है। यह बात एक बार फिर कौटिल्य के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को घेाषित हुए कक्षा 12वीं और 10वीं के परीक्षा परिणामों में साबित कर दी। जिसमें कक्षा 12वीं के 87 में से 62 विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तो विद्यालय के सुनील धाकड़ ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 10वी में भी उत्कृष्ट अंक लाकर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया। गौरतलब है कि परीक्षा खत्म होने के बाद से ही विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम का इंतजार था, जो शुक्रवार दोपहर को जारी हुए हाईस्कूल और हायर सेकेंड्री के घोषित परिणामों के साथ पूरा हुआ। जैसे ही विद्यार्थियों को परिणाम आने की जानकारी लगी किसी ने स्कूल का तो किसी ने कियोस्क सेंटर का रूख किया। इसके अलावा बच्चों ने मोबाइल पर सीबीएसई द्वारा जारी वेबसाईटो का सहारा लेकर अपने परिणाम जाने।

         एबी रोड स्थित कौटिल्य एज्यूकेशन एकेडमी में भी बच्चे परिणाम जानने के लिए पहुंचे जहां उन्हें पत चला कि वे शिखर पर काबिज हैं और यह जानकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। विद्यालय संचालक संचालिका एवं प्राचार्य ने बच्चों का मुंह मीठा कर उन्हें विद्यालय तथा शहर का नाम गौरवान्वित करने पर बधाई दी।

ये रहे विद्यालय के गौरव

हायर सेकेंड्री के परीक्षा परिणामों में विद्यालय के सुनील धाकड़ ने 96 प्रतिशत अंक, पायल सोंती 95, आर्यन पाटीदार 94, अथर्व शर्मा 92, निशा  पाटीदार 91, अनुप्रताप 87, वंदना परमार 86, दक्षीता माहेश्वरी 86, भूमिका राठौर 84, प्रांजल  गोठी 84, नीलेश पाटीदार 83, वेदांत जैन 82, टीना चौहान ने 81 तथा दीपक जायसवाल ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शहर और विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
हाईस्कूल में भी छाए कौटिल्यन
कक्षा 10वीं में कौटिल्य एज्यूकेशन एकेडमी के नवीनसिंह चन्द्रावत 90 प्रतिशत, धु्रव आचार्य 84, हर्षिका जाट 82,  प्रितेश सोलंकी 83, अर्पित फुलेरिया 82, हर्षवर्धन यादव 82, हर्ष परमार 81, कबीर राज 78.4, विजयसिंह पंवार 78 तथा अखिलेश चौरडिय़ा ने 78 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।

स्कूल मैनेजमेंट ने की बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की कामना

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संचालक ब्रजेश यादव, संचालिका शशि यादव, प्राचार्य नरेन्द्रसिंह डोडिया, हीरादास उदासी, रामकृष्ण पाटीदार, भरतभूषण शर्मा, शैलेंद्र सोलिय, अर्पण पाटीदार, संगीता व्यास, नित्या मैम, राजेश पाटीदार, सुरेश मालवीय, अंकित शर्मा, उमा यादव, पंकज यादव, संजय चन्द्रवंशी, शाहिद खान ने हर्ष व्यक्त कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

- Advertisement -
दीपक अग्रवाल
दीपक अग्रवालhttps://malwanchalpost.com
प्रधान संपादक मालवांचल पोस्ट
- Advertisement -
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
× हमसे संपर्क करें