- Advertisement -
Homeराजनीतिनारी सम्मान योजना से सशक्त होगी प्रदेश की महिला: पूर्व मंत्री कराड़ा

नारी सम्मान योजना से सशक्त होगी प्रदेश की महिला: पूर्व मंत्री कराड़ा

नारी सम्मान योजना से सशक्त होगी प्रदेश की महिला: पूर्व मंत्री कराड़ा

जिला कांग्रेस कमेटी ने किया नारी सम्मान योजना का शुभारंभ, महिलाओं से भरवाए आवेदन

नारी सम्मान योजना का किया शुभारंभ
मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व केबिनेट मंत्री, कांग्रेेस जिलाध्यक्ष योगेंद्रसिंह बंटी बना, जिला सह प्रभारी मकसूद अली सहित वरिष्ठ कांग्रेसियों की उपस्थिति में नारी सम्मान योजना का शुभारंभ किया गया। इस दौरान वहां उपस्थित महिलाओं के आवेदन भी महिला कांग्रेस द्वारा भरे गए, जिनकी एक-एक पावती महिलाओं को दी गई। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही सभी महिलाओं को हर माह 1500 और साल के 18 हजार रू. कांग्रेस द्वारा सभी को प्रदाय किए जाएंगे। इसके अलावा 1200 में मिलने वाला गैस सिलेंडर भी सभी को 500 रू. में वितरित किया जाएगा जिससे महिलाओं को राहत मिलेगी।

यह तो पहली भेंट है, वचन-पत्र में और भी मिलेगी सौगात 

श्री कराड़ा ने कहा कि नारी सम्मान योजना तो कमलनाथ जी की ओर से महिलाओं के सम्मान में दी गई पहली भेंट है। जब कांग्रेस पार्टी का वचन पत्र आपके सामने आयेगा तो आपको इससे भी महत्वपूर्ण नारी हितैषी योजनाएं देखने को मिलेंगी। अभी हम इतना ही कह सकते हैं कि मातृ शक्ति के लिए जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक सम्मान से जीवन यापन का इंतजाम करने के लिए कमलनाथ जी कृत संकल्पित हैं। आपको याद होगा कि 2018 में जब कमलनाथ जी की सरकार बनी थी तो कन्याओं के विवाह में दी जाने वाली आर्थिक सहायता को बढ़ाकर 51 हजार रू. किया गया था। वृद्ध महिलाओं, विधवा महिलाओं की पेंशन बढ़ा दी गई थी, मेधावी छात्राओं के लिए निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की गई थी। आप याद करिये कि कमलनाथ जी ने इंदिरा गृह ज्योति योजना के तहत 100 रु. में 100 यूनिट बिजली उपलब्ध करायी थी। इस योजना को प्रदेश की महिला विरोधी शिवराजसिंह चौहान सरकार ने समाप्त कर दिया। आज स्थिति यह है कि लोगों के हजारों रु. के बिजली बिल आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपने वो दिन भी देखे होंगे जहां बिजली का भारी भरकम बिल न चुकाने पर महिलाओं की सिलाई मशीन, टीवी और दूसरे घरेलू सामान शिवराज सरकार ने कुर्क करा लिये।

घर-घर जाकर भरवाए जाएंगे नारी सम्मान योजना के फार्म

जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्रंसिंह बंटी बना ने बताया कि फार्म भरवाने का काम घर-घर जाकर कराया जायेगा। कांग्रेस का कार्यकर्ता इस 1 फार्म को भरवायेगा और उसकी पावती रसीद पार्टी कार्यालय में जमा होगी। इस फार्म में सम्मानित महिलाओं को सामान्य जानकारी जैसे स्वयं का नाम, आधार कार्ड, बूथ संख्या, विधानसभा क्रमांक जैसी जानकारियां भरना होंगी। माननीय कमलनाथ जी स्पष्ट कर चुके हैं कि यह फार्म उनका कथन नहीं हैं, बल्कि उनका वचन है। मप्र की जनता जानती है कि पिछले 44 साल से राजनैतिक जीवन में कमलनाथ जी ने जो भी वचन दिया है, उसे पूरा किया है। आज का वचन तो परासिया में सुंदर कांड के पाठ के बाद स्वयं कमलनाथ जी ने दिया है। हमें पूरा विश्वास है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और नारी शक्ति को नारी सम्मान योजना के माध्यम से महंगाई से राहत मिलेगी।

- Advertisement -
दीपक अग्रवाल
दीपक अग्रवालhttps://malwanchalpost.com
प्रधान संपादक मालवांचल पोस्ट
- Advertisement -
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
× हमसे संपर्क करें