- Advertisement -
Homeराजनीति4  मई से 14 तक भाजपा चलाएगी बूथ विजय संकल्प अभियान

4  मई से 14 तक भाजपा चलाएगी बूथ विजय संकल्प अभियान

4  मई से 14 तक भाजपा चलाएगी बूथ विजय संकल्प अभियान

दीपक अग्रवाल 9977070200

शाजापुर। 4 मई से 14 मई 2023 तक भारतीय जनता पार्टी का प्रदेशव्यापी अभियान सम्पन्न होने जा रहा है। पार्टी ने इस अभियान को बूथ विजय संकल्प अभियान का नाम दिया है। इस महाभियान को जिले मे सुचारू एवं गुणवत्तापूर्ण सम्पन्न कराने हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक ने मंगलवार को विधानसभा स्तर पर बैठके आयोजित की।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने जानकारी देते हुए बताया की 4 मई से प्रारंभ होने वाले बूथ विजय संकल्प अभियान को लेकर मंगलवार को कालापीपल विधानसभा की बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई, जिसमे विधानसभा संयोजक अशोक कवीश्वर, संजय शर्मा सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे। इसके बाद शाजापुर विधानसभा की बैठक जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष श्री नायक के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई, जिसमे जिला महामंत्री दिनेश शर्मा, संतोष बराड़ा, विधानसभा संयोजक प्रदीप चंद्रवंशी सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे। बैठक में जिलाध्यक्ष श्री नायक ने संबोधित करते हुए बूथ विजय संकल्प अभियान की विस्तृत रूप रेखा प्रस्तुत की। जिलाध्यक्ष नायक ने सर्व प्रथम पूर्व मे दिये गये समस्त सांगठनिक कार्यों को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने के लिये कार्यकर्ताओं को साधुवाद दिया तथा विगत दिवस सम्पन्न हुये प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर तक सफल बनाने के लिये कार्यकर्ताओं की सराहना की। उन्होंने कहा की बूथ इकाई ही हमारी सांगठनिक संरचना की मूल कड़ी है, यदि हमने बूथ सशक्त कर लिया तो हमे कोई हरा नहीं सकता। बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत हमे इस बार बूथों पर विशेष कार्यप्रणाली विकसित करनी है। शक्ति केंद्रों के आधार पर हमे प्रत्येक १० बूथों का एक क्लस्टर गठित करना है तथा एक क्लस्टर मे स्थित प्रत्येक बूथो से बीस बीस मुख्य कार्यकर्ताओं का चयन करना है तथा चयनित कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित करना है। अपने बूथों के इन मुख्य कार्यकर्ताओं को समस्त सांगठनिक गतिविधियों से अवगत कराना है तथा हमारे सरकार की जनहितैषी नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी देनी है ताकि हमारे बूथ के मुख्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से हमारी नीति रीति तथा उपलब्धियां को जन सामान्य के‌ बीच पहुंच सकें। बूथ विजय संकल्प महा अभियान के माध्यम से हमे अपनी पार्टी की आगामी चुनावों मे विजय सुनिश्चित करने के‌ साथ साथ हमारे जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं का मनोबल मजबूत करना‌ है तथा उनके गरिमा और सम्मान को बढा़ना है। हमारा बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति है तथा वही कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी की आत्मा है। हमारी सबसे महत्वपूर्ण बूथ इकाई ही हमे आगामी समय मे अपराजेय बनायेगी इसलिए हमे अपने बूथ इकाईयों को सुदृढ़ करने मे कोई भी कसर नहीं छोड़नी है। जिला महामंत्री श्री शर्मा ने बूथ विजय संकल्प अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया की प्रत्येक शक्ति केंद्र पर हमे इस अभियान के अंतर्गत सम्मेलन आयोजित करना है। बैठक का संचालन विधानसभा संयोजक प्रदीप चंद्रवंशी ने किया आभार जिला कार्यालय मंत्री विपुल कसेरा ने माना। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित थे।

- Advertisement -
दीपक अग्रवाल
दीपक अग्रवालhttps://malwanchalpost.com
प्रधान संपादक मालवांचल पोस्ट
- Advertisement -
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
× हमसे संपर्क करें