- Advertisement -
Homeराजनीतिमील का पत्थर साबित हुआ मन की बात कार्यक्रम

मील का पत्थर साबित हुआ मन की बात कार्यक्रम

भारत की राजनीति इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ मन की बात कार्यक्रम
पत्रकारवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा, जिले के 834 बूथों पर सुना जाएगा मन की बात का 100वां एपिसोड

दीपक अग्रवाल 9977070200

शाजापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात भारत की राजनीति के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ है। 30 अप्रैल को इस कार्यक्रम का 100 वां एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के सभी 64100 बूथों और 25 हजार चिह्नित स्थानों पर तथा जिले के 834 बूथों और 300 चिन्हित स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। इन कार्यक्रमों में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता समाज के प्रबुद्धजनों, खिलाडिय़ों, स्वच्छताकर्मियों, कलाकारों, अग्रणी किसानों, रचनात्मक काम करने वालों तथा आम नागरिकों के साथ इस कार्यक्रम को सुनेंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष अशोक नायक ने शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित पत्रकारवार्ता में मीडिया से चर्चा के दौरान कही। उन्होने कहा कि यह कार्यक्रम देश के इतिहास में पहला कार्यक्रम है जो गैर राजनैतिक है। 30 अप्रैल को इस कार्यक्रम का 100 वां एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम की सेंच्युरी होने के कारण इसे प्रदेशभर में यादगार बनाने के लिए विशेष आयोजन भी किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शाजापुर जिले में भी इस कार्यक्रम को विशेष तौर पर आयोजित करने की योजना बनाई है। जिले के 834 बूथों पर कार्यक्रम करने के साथ जिले की तीनों विधानसभा में 100-100 स्थान विशेष कार्यक्रम करने के लिए चिन्हित किए हैं। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों को जोडक़र नए इनोवेटिव आइडिया का काम करने वाले लोगों को जोड़ा जाएगा। प्रदेश के सभी बूथों पर उत्सव जैसा वातावरण रहेगा, जिसकी तैयारियां सभी जगह पूर्व से की जा रही हैं। प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में भी यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही शासकीय संस्था भी इस कार्यक्रम को आयोजित करने वाली है। मन की बात कार्यक्रम को प्रदेश के जिलों में अलग-अलग प्रकार के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश के साथ जिले के भी सभी पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि पार्टी द्वारा निर्धारित स्थान पर मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे। जिले भर में पार्टी के कार्यकर्ता नए प्रयोगों के साथ मन की बात कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएंगें। प्रेसवार्ता के दौरान जिला। महामंत्री संतोष बराड़ा, जिला उपाध्यक्ष यमुना कछावा, जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी, जिला कार्यालय मंत्री विपुल कसेरा भी उपस्थित थे।

- Advertisement -
दीपक अग्रवाल
दीपक अग्रवालhttps://malwanchalpost.com
प्रधान संपादक मालवांचल पोस्ट
- Advertisement -
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
× हमसे संपर्क करें