- Advertisement -
Homeशाजापुरपूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अप्रैल को शुजालपुर में

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अप्रैल को शुजालपुर में

 

 

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सीहोर, शाजापुर, आगरमालवा व उज्जैन जिले के तीन दिवसीय दौरे के दौरान बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे

 

19 से 21 अप्रैल तक 4 जिलों की 6 विधानसभाओं में मंडल सेक्टर की बैठकों में होंगे शामिल

दीपक अग्रवाल 9977070200

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अब तक भोपाल, ग्वालियर, होशंगाबाद, रीवा व भोपाल संभागों की उन 23 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके है जहां कांग्रेस के प्रत्याशियों ने 3 से 4 बार लगातार हार का सामना किया है। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री 19 अप्रैल से सीहोर, शाजापुर, आगर मालवा व उज्जैन जिले की 6 विधानसभाओं के दौरे पर रहेंगे। वे 19 अप्रैल को सीहोर जिले की सीहोर व आष्टा विधानसभा, 20 अप्रैल को शाजापुर जिले की शुजालपुर विधानसभा, आगर मालवा जिले की सुसनेर विधानसभा और 21 अप्रैल को उज्जैन जिले की उज्जैन उत्तर व उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के मंडल सेक्टर अध्यक्षों की बैठकों में भाग लेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के दौरे के दौरान विधानसभा क्षेत्रों में 2 सत्रों की बैठकें होती हैं जिसमें प्रथम सत्र में संबंधित विधानसभा क्षेत्र के मंडल सेक्टर अध्यक्षों व बीएलए की बैठकें होती हैं जिसमें पूर्व सीएम बूथ प्रबंधन पर चर्चा करते है। दूसरे सत्र में संबंधित विधानसभा क्षेत्र के नगरीय निकायों के निर्वाचित सदस्य, जिला व जनपद पंचायतों के निर्वाचित सदस्य, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल, किसान कांग्रेस व आईटी सेल सहित समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ सीधे संवाद का कार्यक्रम होता है। संगठित व एकत्रित करने की पूर्व सीएम की यह पहल कांग्रेस जनों में जोश के साथ चुनाव लडने की नई ऊर्जा प्रदान कर रही है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बंटी बना ने कांग्रेसियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की।

- Advertisement -
दीपक अग्रवाल
दीपक अग्रवालhttps://malwanchalpost.com
प्रधान संपादक मालवांचल पोस्ट
- Advertisement -
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
× हमसे संपर्क करें