- Advertisement -
Homeराजनीतिकार्यकर्ता भाजपा के प्राण हैं- मुख्यमंत्री चौहान

कार्यकर्ता भाजपा के प्राण हैं- मुख्यमंत्री चौहान

कार्यकर्ता भाजपा के प्राण हैं- मुख्यमंत्री चौहान

शुजालपुर में आए मुख्यमंत्री ने भाजपा के बूथ अध्यक्षों से संवाद कर महाविजय का किया शंखनाद

दीपक अग्रवाल 9977070200

शाजापुर। भारतीय जनता पार्टी आज शीर्ष नेतृत्व पर पहुंची है तो इसके पीछे बूथ पर काम करने वाले कार्यकर्ता की मेहनत है। आज देश और प्रदेश में भाजपा सरकार कार्यकर्ताओं के कारण बड़े-बड़े काम कर रही है। कार्यकर्ता ही भाजपा के प्राण हैं। यह बात मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बुधवार को शुजालपुर में लाड़ली बहना सम्मेलन के पश्चात आयोजित भाजपा के बूथ अध्यक्षों के संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस की सरकार में मध्यप्रदेश की गिनती बीमारू राज्य में हुआ करती थी, लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद मध्य प्रदेश विकसित राज्यों की गिनती में आ गया है। उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश से गुंडे, डाकू और नक्सलियों को खत्म किया है। जनता की खुशी के लिए वे सब काम भाजपा की सरकार करना चाहती है जो जनता चाहती है। देश के हृदय स्थल कश्मीर से धारा 370 समाप्त हुई और प्रभु श्रीराम का उनकी जन्मस्थली पर भव्य मंदिर बनने जा रहा है। तीन तलाक कानून वापस लिया गया। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं में गरीब कल्याण का मार्ग सशक्त हुआ है, रोटी कपड़ा और मकान सिर्फ नारा नही बल्कि इन मूलभूत समस्याओं को समाप्त किया जा रहा है। आज प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्के मकान मिल रहे हैं। ये सब काम सिर्फ भाजपा सरकार ही कर सकती है। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारियां तेज है। हमारे बूथ विस्तारक अभियान के तहत जो भी काम बताए गए थे वो पूर्ण हो चुके हैं। उन्होने कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि हमे आने वाले चुनाव को लेकर पूरी तरह से कमर कसना है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो 51 प्रतिशत वोट की बात की है वह इसलिए है क्योंकि भाजपा के खिलाफ सारे दल एक हो रहे हैं। हम युद्ध में जा रहे हंै इसलिए कार्यकर्ता मुड़ में होना चाहिए। उन्होने कार्यकर्ताओं से जयघोष करते हुए कहा कि अबकी बार मध्यप्रदेश में 200 पार और 2024 में मोदी की सरकार। संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान ने बूथ अध्यक्षों से सीधे संवाद भी किया फिर मंच से उतरकर सभी बूथ अध्यक्षों के साथ फोटो भी खिंचवाए।

बूथ अध्यक्ष संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के स्कूली शिक्षा एवं सामान्य प्रशासन मंत्री इंदरसिंह परमार, जिले के प्रभारी मंत्री ब्रजेंद्रसिंह यादव, सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंबाराम कराड़ा, विजेंद्रसिंह सिसोदिया, जिला महामंत्री विजयसिंह बैस, दिनेश शर्मा भी मंचासीन थे। संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक ने किया तथा आभार जिला महामंत्री संतोष बराड़ा ने माना। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने की।

- Advertisement -
दीपक अग्रवाल
दीपक अग्रवालhttps://malwanchalpost.com
प्रधान संपादक मालवांचल पोस्ट
- Advertisement -
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
× हमसे संपर्क करें