- Advertisement -
Homeशाजापुरनवागत कलेक्टर कन्याल ने किया पदभार ग्रहण,

नवागत कलेक्टर कन्याल ने किया पदभार ग्रहण,

नवागत कलेक्टर कन्याल ने किया पदभार ग्रहण, पत्रकारों से की चर्चा

दीपक अग्रवाल 9977070200

शाजापुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी किशोर कुमार कन्याल ने बुधवार को शाजापुर कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। कन्याल को पूर्व कलेक्टर दिनेश जैन ने प्रभार सौंपा। कन्याल भारतीय प्रशासनिक सेवा वर्ष 2013 बैच के अधिकारी हैं। इसके पूर्व कन्याल नगर पालिक निगम ग्वालियर में आयुक्त के पद पर पदस्थ थे। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होने मौजूद अधिकारियों से जिले की प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही अधिकारी एवं कर्मचारियों ने नवागत कलेक्टर कन्याल का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। इस अवसर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी संतोष कुमार टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी नरेन्द्रनाथ पाण्डे, जिला होमगार्ड कमाण्डेन्ट विक्रमसिंह मालवीय, जिला कोषालय अधिकारी जी एल गुवाटिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

पत्रकारों से रूबरू हुए कलेक्टर

नवागत कलेक्टर कन्याल शाजापुर में पदभार संभालने के बाद शाम 4.30 बजे पत्रकारों से रूबरू हुए। कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित पत्रकारवार्ता में उन्होने कहा कि जिले में स्वच्छता और पर्यटन को लेकर प्राथमिकता के साथ कार्य किए जाएंगे। जिले में पर्यटन की जो भी संभावनाएं हैं उन्हे संवारने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इसी के साथ करोड़ों रुपए की लागत से बने स्वीमिंग पुल को चालू कराने, अधूरे विकास कार्यों को पूरा कराने की बात भी कलेक्टर ने कही। उन्होने कहा कि जिले के विकास में पत्रकार सहभागी बनें और अपने सुझाव दें। उन्होने पत्रकारों के द्वारा अवैध कालोनाईजरों को नोटिस दिए जाने और कार्रवाई नही होने के सवाल पर कहा कि नियमानुसार संबंधित कालोनाईजरों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
दीपक अग्रवाल
दीपक अग्रवालhttps://malwanchalpost.com
प्रधान संपादक मालवांचल पोस्ट
- Advertisement -
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
× हमसे संपर्क करें