- Advertisement -
Homeराजनीतिप्रतिभावान महिलाओं को किया सम्मानित

प्रतिभावान महिलाओं को किया सम्मानित

प्रतिभावान महिलाओं को किया सम्मानित

दीपक अग्रवाल 9977070200

शाजापुर। जिले की प्रतिभावान विभूतियों को सम्मानित किया गया। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष केतल पटेल के नेतृत्व में शनिवार को महिला मोर्चा द्वारा सुषमा स्वराज अवार्ड से 12 महिलाओं सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा बबीता परमार, महिला मोर्चा संभाग प्रभारी ज्योति दुबे, शशि यादव, नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम जैन, जिला महामंत्री संतोष बराड़ा, विजय बेस, श्रद्धा नागर, यमुना कछावा, लता राठौड़, पुष्पा भावसार, मधु दवे, प्रमिला मुहाढक़र, अनीता भावसार, अनीता पाटीदार मंचासीन थे। कार्यक्रम में तीनों विधानसभा से महिला सम्मान के लिए कला के क्षेत्र में, शिक्षा में, सामाजिक गतिविधियों, कृषि क्षेत्र, विज्ञान क्षेत्र, खेल क्षेत्र में अपना-अलग स्थान बनाकर एक पहचान बनाने वाली महिलाओं को अवार्ड एवं शाल प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन प्रीति शर्मा ने किया तथा आभार अंजू खत्री ने माना।

- Advertisement -
दीपक अग्रवाल
दीपक अग्रवालhttps://malwanchalpost.com
प्रधान संपादक मालवांचल पोस्ट
- Advertisement -
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
× हमसे संपर्क करें