- Advertisement -
Homeराजनीतिकांग्रेस ने प्रेसवार्ता कर मोदी सरकार को बताया राष्ट्र विरोधी

कांग्रेस ने प्रेसवार्ता कर मोदी सरकार को बताया राष्ट्र विरोधी

कांग्रेस ने प्रेसवार्ता कर मोदी सरकार को बताया राष्ट्र विरोधी

दीपक अग्रवाल 9977070200

शाजापुर। अच्छे दिन और कालाधन लाने के झूठे वायदे कर भाजपा ने सत्ता हासिल की। वोट हथिया लिए और लोगों को छोड़ मोदी अपने चहेते अडाणी को अंतर्राष्ट्रीय दौरे करवा रहे हैं। जो अडाणी पहले 604वे नंबर पर थे वे मोदी सरकार की कृपा से दूसरे नंबर के अमीर बन गए, जिससे यह साबित होता है कि मोदी सरकार राष्ट्र विरोधी है। यह कहना था कालापीपल विधायक कुणाल चोधरी का। वह यह आरोप शुक्रवार शाम को कांग्रेस जिलाध्यक्ष के निवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में लगा रहे थे। उन्होने कहा कि अपने परम मित्र अडानी को बचाने के लिए पीएम मोदी लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं और राहुल गांधी को निशाना बनाया गया है क्योंकि उन्होंने मोदी से अडाणी के बारे में पूछा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस लोकतंत्र को बचाने के लिए सब कुछ करेगी। चौधरी ने बताया कि 7 फरवरीए 2023 को राहुल गांधी ने संसद में अपने भाषण में अडानी महा घोटाले पर 2 सीधे सवाल पूछे कि क्या अडानी की शेल कंपनियों में रुपए 20 हजार करोड़ या 3 बिलियन डॉलर हैं, अडानी इस पैसे को खुद कमा नहीं सकता क्योंकि वो फास्टक्चर बिजनेस में है। यह पैसा कहां से आया, किसका काला धन है, ये किसकी सेल कंपनियां हैं, ये कंपनियां डिफेंस फील्ड में काम कर रही हैं। कोई क्यों नहीं जानता। उनका दूसरा सवाल था प्रधानमंत्री मोदी का अडानी से क्या रिश्ता है? उन्होंने अडानी के विमान में आराम करते हुए पीएम मोदी की तस्वीर दिखाई। उन्होने रक्षा उद्योग के बारे में हवाई अड्डों के बारे में श्रीलंका में दिए गए बयानों के बारे में, बाग्लादेश में दिए गए बयानों के बारे में, ऑस्ट्रेलिया में स्टेट बैंक भारत के के चेयरमन के साथ बैठे नरेंद्र मोदी और अडानी की तस्वीरें जिन्होंने कथित तौर पर 1 बिलियन का ऋण स्वीकृत किया था जिसके बारे में दस्तावेज दिए। इस अवसर पर पोलायकलां नगर परिषद अध्यक्ष पवन राजकुमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल चौधरी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता पं. गोविंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे।

डकैतों की तरह काम कर रहा बिजली विभाग

विधायक चौधरी ने कहा कि डकैत जो होते हैं वे मुंह पर कपड़ा बांधकर लोगों को लूटते हैं, लेकिन प्रदेश का बिजली विभाग खुलेआम डकैती कर रहा है जो लोगों की संपत्तियां जब्त कर रहे हैं। महिलाओं को बेइज्जत कर रहे हैं। ये कहां का न्याय है और यह कैसी जनहितैषी सरकार है। जबकि कमलनाथ की सरकार में लोगों को बिजली के बिलों का बोझ नहीं आता था और न कभी ऐसी लूट हुई।

उद्योग पतियों की गोद में बैठकर लोगों को लूट रही मोदी सरकार

प्रेसवार्ता में उपस्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्रसिंह बंटी बना ने कहा कि मोदी सरकार ने लोकतंत्र का मजाक बनाकर रखा है। चंद उद्योगपतियों को मोदी सरकार लाभ पहुंचा रही है। उनकी गोद में बैठकर लोगों को लूटा जा रहा है। ये कहां का लोकतंत्र है कि आप सत्ता में बैठकर किसानों, गरीबों, बेरोजगारों को लाभान्वित करने के बजाए चंद उद्योगपतियों के लिए काम करें।

50-50 करोड़ में बिके सिंधिया के सिपाही

विधायक चौधरी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने सत्ता में आने के लिए लोकतंत्र का गला घोंट दिया। जबकि कांग्रेस को लोगों ने स्पष्ट बहुमत देकर सत्ता सौंपी थ, लेकिन सिंधिया और उनके सिपाहियों ने आर्थिक लाभ और स्वहित को जनता से ऊपर रखते 50 करोड़ में जनता के विश्वास का गला घोंट दिया। अब ज्यादा समय नहीं बचा है और जनता इनकी सच्चाई जान चुकी है और इनको जनता खुद आगामी चुनाव में जवाब देगी।

- Advertisement -
दीपक अग्रवाल
दीपक अग्रवालhttps://malwanchalpost.com
प्रधान संपादक मालवांचल पोस्ट
- Advertisement -
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
× हमसे संपर्क करें