- Advertisement -
Homeअवर्गीकृतआज से शुरू होगा रंगों का त्यौहार, शहर में पांच दिनों तक...

आज से शुरू होगा रंगों का त्यौहार, शहर में पांच दिनों तक उड़ेगा रंग गुलाल

आज से शुरू होगा रंगों का त्यौहार, शहर में पांच दिनों तक उड़ेगा रंग गुलाल

दीपक अग्रवाल9977070200                       शाजापुर। रंगों का त्योहार होली आज 8 मार्च से शुरू हो जाएगा और शहर में चहुंओर रंगों की बारिश होगी। नगर के लगभग 50 से अधिक चौराहों पर होलिका का उत्साहपूर्वक दहन कर रंगों की बौछार की जाएगी और यह सिलसिला पूरे पांच दिनों तक चलेगा। इसी कड़ी में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी होली उत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष नगर में सार्वजनिक चंद्रशेखर आजाद होली उत्सव समिति के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और इस वर्ष भी समिति द्वारा होली का त्योहार पांच दिनों तक मनाया जाएगा जिसके चलते प्रतिदिन आजाद चौक में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। गौरतलब है कि रंगों के त्योहार होली का पर्व मंगलवार शाम से होलिका पूजन के साथ ही शुरू हो गया था, वहीं आज धुलेंडी से लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियां बाटेंगे। रंगों के पर्व को लेकर बाजारों में रंगबिरंगी पिचकारियों की दुकानें सज-धजकर तैयार हो चुकी हैं। साथ ही नगर की प्रमुख होली उत्सव समिति द्वारा आजाद चौक में पांच दिवसीय रंगारंग पर्व को मस्तीपूर्ण तरीके से मनाने के लिए समस्त तैयारियां पूर्ण करली गई हैं। दूसरी ओर होली के हुड़दंगीयों की टोलियां त्योहारों की मस्ती का भरपूर मजा उठाने के लिए रंग और गुलाल लेकर पूरी तरह से तैयार हैं। होली महोत्सव की शुरूआत के अन्तर्गत पर्व के प्रथम दिवस धुलेंडी की पूर्व संध्या पर होली की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गई और रात 11 बजे होलिका का दहन किया गया।

खुब बिकीं पिचकारियां

बच्चों को सबसे प्रिय लगने वाले होली के त्यौहार के लिए बाजार में पिचकारी और विभिन्न तरीके के गुब्बारों की जमकर खरीदी की गई। इस साल भी बाजार में 5 रुपए से लेकर 950 रुपए तक की पिचकारी मौजूद रही। साथ ही बच्चों के लिए गिटार, मिसाईल लांचर, टेंडा, टेडी सहित अन्य प्रकार की पिचकारी भी बाजार में उपलब्ध थीं। व्यापारी गबुदा ने बताया कि इस साल बाजार में केमिकल वाले रंगों की बजाय आरारोट से बने रंग उपलब्ध हैं। इस रंग की खासियत यह है कि इसका चेहरे या शरीर पर किसी भी प्रकार का दुष्प्रभाव नही पड़ेगा और यह रंग बच्चों के लिए भी पूरी तरह से सुरक्षित है।

पांच दिनों तक होंगे रंगारंग कार्यक्रम

सार्वजनिक चंद्रशेखर आजाद होली उत्सव समिति के बैनरतले इस वर्ष भी पांच दिवसीय रंगोत्सव की धूम रहेगी। समिति संयोजक कैलाश सेन ने बताया कि 7 मार्च को होलिका पूजन के बाद रात 11 बजे होलिका दहन किया गया। वहीं 8 मार्च को रात 8 बजे सुंदरकांड आयोजित होगा। 9 मार्च को एक शाम खाटूश्याम के नाम भजन संध्याए 10 मार्च को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और 11 मार्च को स्थानीय प्रतिभाओं का प्रदर्शन एवं वरिष्ठों का सम्मान किया जाएगा। जबकि रंग पंचमी 12 मार्च को अखाड़े के उस्तादों का सम्मान होगा। समस्त कार्यक्रम आजाद चौक में किए जाएंगे।

- Advertisement -
दीपक अग्रवाल
दीपक अग्रवालhttps://malwanchalpost.com
प्रधान संपादक मालवांचल पोस्ट
- Advertisement -
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
× हमसे संपर्क करें