- Advertisement -
Homeशाजापुरबूथ सशक्तिकरण अभियान के माध्यम से अपने बूथ को मजबूत बनाएं कार्यकर्ता

बूथ सशक्तिकरण अभियान के माध्यम से अपने बूथ को मजबूत बनाएं कार्यकर्ता

बूथ सशक्तिकरण अभियान के माध्यम से अपने बूथ को मजबूत बनाएं कार्यकर्ता

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष आलोक शर्मा ने एक दिवसीय कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा

दीपक अग्रवाल 9977070200

शाजापुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में देश और प्रदेश में चल रही गरीब कल्याण की अनेकों योजनाओं के माध्यम से सरकार ने सभी समाजों को भरपूर सुविधाएं दी हैं। हमें सभी वर्गों के साथ व्यापक और सतत् संपर्क करना है। गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी फिर से बूथ विस्तारक योजना अभियान शुरू किया जा रहा है। हमें मेरा बूथ सबसे मजबूत करके दिखाना है। इस अभियान का उद्देश्य बूथों को सक्रिय तथा मजबूत बनाना है और हमें उन बूथों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है जहां हम कमजोर हैं इसलिए सभी कार्यकर्ता बूथ सशक्तिकरण के कार्य में जुटें। यह बात प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं उज्जैन संभाग के प्रभारी आलोक शर्मा ने कही। वे गुरुवार को जिला कार्यालय पर बूथ सशक्तिकरण अभियान टोली की कार्यशाला को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होने कहा कि 14 मार्च से चलने वाले बूथ विस्तारक अभियान 2 तहत हमें पन्ना प्रमुख और पन्ना समिति के गठन सहित हितग्राही संपर्क करना है। शक्ति केंद्र की बैठकें 13 और 14 मार्च को होंगी तथा 14 मार्च से मूल अभियान शुरू हो जाएगा। यह सात दिवसीय अभियान 21 मार्च तक चलेगा। इसके बाद 23-24 मार्च को मंडल स्तर पर समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी। 25 मार्च को शक्ति केंद्र की समीक्षा बैठक होगी। 26 मार्च को प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम बूथ स्तर पर सुना जाएगा। कार्यशाला में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला प्रभारी जगदीश अग्रवाल ने भी बूथ सशक्तिकरण के बारे में विस्तार से बताते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाले समय में विधानसभा चुनाव का युद्ध होने वाला है और यह युद्ध हम तभी जीत पाएंगे जब हमारा बूथ मजबूत होगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत बनाने के साथ अपने बूथ की तैयारियां पूरी कर लें। कार्यशाला में किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राजपूत, जिला महामंत्री दिनेश शर्मा, विजयसिंह बैस, संतोष बराड़ा एवं जिला उपाध्यक्ष देवेंद्रसिंह सिसोदिया भी मंचासीन रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने दी।

- Advertisement -
दीपक अग्रवाल
दीपक अग्रवालhttps://malwanchalpost.com
प्रधान संपादक मालवांचल पोस्ट
- Advertisement -
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
× हमसे संपर्क करें