- Advertisement -
Homeअवर्गीकृतसहज पेटल्स के बच्चो ने मनाया नवरात्री और दशहरा पर्व

सहज पेटल्स के बच्चो ने मनाया नवरात्री और दशहरा पर्व

प्रभु श्री राम ने किया रावण का वध
सहज पेटल्स में मनाया दशहरा व नवरात्रि पर्व

शाजापुर। नगर के सहज पेटल्स विद्यालय में दशहरा पर्व व गरबे का आयोजन किया गया। जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया। जहां छोटे बच्चे प्रभु श्री राम-लक्ष्मण व माता सीता के रूप में सज-धजकर पहुंचे। जिन्होंने रावण का वध किया। वहीं नन्ही बालिकाओं ने भी आकर्षक परिधान में सजकर गरबों के माध्यम से माता की आराधना की।


इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय संचालिका आशा जैन ने प्रभु श्री राम के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्रभु ने अपने पिता के आदेश का पालन करते हुए पूरे 14 वर्षों तक वन में जीवन बिताया। हमें भी अपने माता-पिता की बात मानना चाहिए और अनुशासन को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम को सह संचालिका पूर्वी जैन, प्राचार्य अंकुर जैन ने भी संबोधित किया। इस दौरान आताताई रावण के पुतले को प्रभु श्री राम बने बालक द्वारा वध किया गया। जिसके बाद सभी ने भगवान श्री राम के जयकारे लगाए। वहीं नन्ही बालिकाओं ने भी नवदुर्गा का रूप धरा, जो पूरे आयोजन में आकर्षण का केंद्र रही। इन बालिकाओं ने आकर्षक परिधानो में सजकर गरबों की आकर्षक प्रस्तुति भी दी जिस पर सभी ने तालियों के साथ इन्हें प्रोत्साहित किया।

- Advertisement -
दीपक अग्रवाल
दीपक अग्रवालhttps://malwanchalpost.com
प्रधान संपादक मालवांचल पोस्ट
- Advertisement -
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
× हमसे संपर्क करें