- Advertisement -
Homeअवर्गीकृतमक्सी की घटना को लेकर जमकर बरसे दिग्गी

मक्सी की घटना को लेकर जमकर बरसे दिग्गी

मक्सी की घटना को लेकर जमकर बरसे दिग्गी

भाजपा का सदस्य बनो, नही तो छाती पर गोली खाओ-दिग्विजयसिंह

दीपक अग्रवाल 9977070200
शाजापुर। जिले के मक्सी में पथराव, फायरिंग के दौरान आठ लोगों के घायल होने और युवक की मौत के मामले में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह शुक्रवार को मृतक के घर पहुंचे और सांत्वना दी। उन्होने घटना की निंदा करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। बुधवार रात मक्सी में दो पक्षों के बीच पथराव के बाद फायरिंग हुई थी। इस घटना में अमजद खान पिता मजीद खान की मौत हो गई थी। जबकि आठ लोग घायल हो गए थे। घटना को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह ने मृतक के परिजनों से मुलाकात करते हुए ढांढस बंधाया। इस दौरान सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में पुलिस कार्रवाई में पक्षपात कर रही है। पुलिस की इसी पक्षपातपूर्ण कार्यशैली की वजह से आज एक घर का चिराग बुझ गया और कई लोग घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होने कहा कि मक्सी क्षेत्र में कुछ लोगों ने घर के बाहर आकर फायरिंग की, लेकिन पीडि़त पक्ष की शिकायत के बावजूद पुलिस ने मामले में कार्रवाई नही की। इतना ही नही पीडि़त परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर भी शिकायत की, किंतु भाजपा नेताओं के दबाव में आकर पुलिस ने कार्रवार्ई करना उचित नही समझा जिसकी वजह से बदमाशों ने गोलीकांड कर दिया। सिंह ने कहा कि पीडि़त पक्ष को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस उनके साथ है। सिंह ने कहा कि मालवा में जो सद्भाव का वातावरण था उसे नष्ट किया जा रहा है। उन्होने कहा कि मैं जब मुख्यमंत्री रहा एक भी दंगा नही होने दिया। उन्होने कहा कि सांप्रदायिक दंगा तब होता है, जब प्रशासन एक तरफा कार्रवार्ई करता है। हम 20 साल से लगातार देख रहे हैं कि मध्यप्रदेश में निष्पक्ष कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करने की बजाय प्रताडि़त किया जाता है। ताजा उदाहरण रतलाम का है जहां बजरंग दल, आरएसएस कार्यकर्ताओं ने मुस्लिमों को बदनाम करने के लिए स्वयं दंगा किया, जिसका खुलासा करने पर एसपी को हटा दिया गया।
भाजपा के सदस्य बनों नही तो छाती पर गोली खाओ
दिग्विजयसिंह ने मक्सी में हुर्ई घटना पर भाजपा सरकार को जमकर घेरा, उन्होने कहा कि भाजपा के शासन में गुंडाराज चल रहा है और पुलिस दबाव में आकर दोषियों पर कार्रवार्ई करने की बजाय पीडि़त को दबाने का प्रयास करती है। मक्सी घटना भी इसका उदाहरण है। यदि समय रहते पुलिस पीडि़त की सुनवाई कर लेती तो मक्सी में इतना बड़ी घटना घटित नही होती। उन्होने कहा कि मुस्लिम युवक समीर दबाव में आकर भाजपा से जुड़ा और अनीस खां को भी भाजपा में जोडऩे का प्रयास करने लगा। इसी बीच कालू पटेल ने कहा कि भाजपा का सदस्य बनो, नही तो छाती पर गोली खाओ…। लेकिन अनीस खां ने भाजपा की सदस्यता लेने से इनकार कर दिया जिसके बाद उनके परिवार के लोगों पर हमला हुआ। सिंह ने मक्सी थाना प्रभारी भीमसिंह पटेल को दलबदलु कहा। उन्होने कहा कि भीमसिंह पटेल कांग्रेस की सरकार आने पर कांग्रेस के साथ और भाजपा की सरकार में डमरू बजाते हुए भाजपा के साथ खड़े हो जाते हैं, वह संविधान के हिसाब से अपनी ड्यूटी नही करते, बल्कि हिसाब किताब से ड्यूटी करते हैं। इस दौरान अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद थे।
पूरी तरह से बंद रहा मक्सी
घटना के बाद से मक्सी में हालात सामान्य हैं, लेकिन लोगों में भय का माहौल अब भी बरकार है। यही वजह है कि घटना के तीसरे दिन भी शुक्रवार को मक्सी नगर पूरी तरह से बंद रहा और चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल तैनात रहा। बाजार बंद रहने के साथ स्कूल और कॉलेजों में भी भय के ताले डले रहे। हालांकि प्रशासन पूरी तरह से मौके पर मुस्तैद, लेकिन लोगों में भय का माहौल है।

- Advertisement -
दीपक अग्रवाल
दीपक अग्रवालhttps://malwanchalpost.com
प्रधान संपादक मालवांचल पोस्ट
- Advertisement -
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
× हमसे संपर्क करें