- Advertisement -
Homeअवर्गीकृतइस वर्ष भी जारी रखा  कौटिल्य ने सफलता का सिलसिला

इस वर्ष भी जारी रखा  कौटिल्य ने सफलता का सिलसिला

इस वर्ष भी जारी रखा  कौटिल्य ने सफलता का सिलसिला

शत प्रतिषत रहा परीक्षा परिणाम

 हायर सेकेंड्री में 33 बच्चे प्रथम श्रेणी, हाईस्कूल में 25 विद्यार्थियों को मिले 80 प्रतिषत से अधिक विद्यार्थी

दीपक अग्रवाल 9977070200

शाजापुर। एबी रोड स्थित कौटिल्य एज्यूकेशन के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी योग्यता साबित की है। जिन्होंने हर बार की तरह इस बार भी सफलता का सिलसिला जारी रखा। हायर सेकेंड्री में 44 में से 33 बच्चों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। तो हाईस्कूल में भी 95 में से 81 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है।

परीक्षा समाप्ति के बाद से ही बच्चे अपनी परिणाम को लेकर उत्सुुक थे। जिनका इंतजार मंगलवार को समाप्त हुआ। जेसे ही परिणाम घोषित हुए कोई कियोस्क तो कोई अपने विद्यालय पहुंचा। कौटिल्य एज्यूकेशन मे भी मंगलवार को हर्ष का माहौल रहा। क्योंकि यहां हर बार की तरह इस बार भी विद्यार्थियों ने अपनी योग्यता साबित करते हुए अपने विद्यालय, माता-पिता व शिक्षक-शीक्षिकाओं को गौरवान्वित किया।

विद्यालय संचालक ब्रजेश यादव ने बताया कि हायर सेकेड्री की परीक्षा में इस बार विद्यालय से 44 बच्चे शामिल हुए थे। इनमें से 33 विद्यार्थियोें ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके अलावा हाईस्कूल में 95 में से 25 बच्चों ने 80 प्रतिषत से अधिक अंक हासिल किए हैं। विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय संचालक ब्रजेष यादव, संचालिका शषि यादव, प्राचार्य नरेंद्रसिंह डोडिया, प्रषासनिक समिति अधिकारी पंकज यादव, रामकृष्ण पाटीदार, आर्यन यादव, अपूर्व नागर, अर्पण पाटीदार, विवेक सक्सेना, उमा यादव, संगीता व्यास, हिमांषी कुशवाह ,नित्या अभिलाष, सुरेष मालवीय ने हर्ष व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

नवीन चंद्रावत को मिला प्रथम स्थान, मुंह मीठा कर दिया आषीर्वाद

विद्यालय के कक्षा 12वी में अध्ययनरत नवीन चंद्रावत ने उत्कृष्ट प्रदर्षन करते हुए 91 प्रतिषत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम तथा कक्ष 10वी में अर्पिता परमार ने 92 प्रतिषत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इन दोनो विद्यार्थियों का विद्यालय परिवार द्वारा मुंह मीठा कर शुभकामनाएं दी।

इन्होंने किया गौरवान्वित

मंगलवार को जारी परीक्षा परिणाम में कक्षा 12वी में विद्यालय के धु्रव आचार्य ने 89, अमित दांगी 88, हर्ष परमार 84, कषिष परमार 84, साक्षी चौहान 81, अनुष्का यादव व हर्षिका जाट ने 80 प्रतिषत अंक प्राप्त किए। वहीं कक्षा 10वी में प्रदीप मेवाड़ा 91, मनस्वी निगवाल ने 90, नित्या गोठी ने 89, मोहित यादव 88, कुलदीप पाटीदार ने 88, हर्षित आंजना ने 88, जसवंत सिंह 86, रोहित मेवाड़ा ने 84, मेघा राजोरिया 84, निहारिका ने 83, कृतिका बैरागी 83, शौर्य प्रताप 83, जिकरा इस्लाम 82, अवनि सोलिया 82 व कशिश पाटीदार ने 81 प्रतिषत अंक प्राप्त कर विद्यालय व शहर का नाम गौरवान्वित किया है।

- Advertisement -
दीपक अग्रवाल
दीपक अग्रवालhttps://malwanchalpost.com
प्रधान संपादक मालवांचल पोस्ट
- Advertisement -
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!