- Advertisement -
Homeअवर्गीकृतगुरुकुल और गायत्री एकेडमी के छात्रो का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे चयन

गुरुकुल और गायत्री एकेडमी के छात्रो का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे चयन

गुरुकुल और गायत्री एकेडमी के छात्रो का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे चयन

 

शाजापुर जिले के आदर्श गाम अभयपुर में ग्राम विकास संघ द्वारा संचालित “गुरुकुल  विद्यालय” एवं गायत्री एकेडमी के पाँच छात्रों  – राजवीर पिताश्री मेहरबान सिंह कक्षा 8वीं हरिओम पिता देवनारायण , अनुराग पिता श्रीलाड़ सिंह कक्षा 9वमीं, रविन्द्र पिता शेर सिंहू कक्षा 12वीं, अंकित पिताश्री मांगीलाल कक्षा 9 वीं का चयन “राज्यस्तरिय कुरास प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ज्ञात रहे कि 09 अक्टूबर 2024 को संभागीय   शालेय प्रतियोगिता, सीतामऊ जिला मंदसौर में संम्पन्न हुई थी। इस प्रतियोगिता में इन विद्यार्थियों ने उम्दा प्रदर्शन कर आगामी माह इन्दौर में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता  के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है।

इस प्रसंग में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष  राम दयाल पाटीदार उपाध्यक्ष  किशोर सिंह पाटीदार ने हर्ष व्यक्त किया। खेल शिक्षक-  अंबराम राठौर, शेर सिंह अभिनव मालवीय , प्राचार्य  चंद्रप्रकाश पाटीदार,  नागेन्द्र यादव खेल शिक्षक  अम्बाराम राठौर एवं  ने विद्यार्थियों की सराहना की। विद्यालय परिवार की और से शुभकामनाएं दी गई।

- Advertisement -
दीपक अग्रवाल
दीपक अग्रवालhttps://malwanchalpost.com
प्रधान संपादक मालवांचल पोस्ट
- Advertisement -
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
× हमसे संपर्क करें